Hindu Dharm Ke Mulabhut Tatva/हिन्दू धर्म के मूलभूत तत्व HB Rs. 400/- PB Rs. 250/-

(4 customer reviews)

RS:

Price range: ₹250 through ₹400

418 People watching this product now!

Author Name : Pratibhu Banerjee & Aniket Banerjee
Language : Hindi
ISBN : (PB) 9789348765796 (HB) 9789348765048

Fully
Insured

Ships
Nationwide

Over 4 Million
Customers

100%
Indian Made

Century in
Business

Book Description

हिन्दू धर्म के मूलभूत तत्व

Related Books to this Category...

You May Be Interested In…

Customer Reviews

5
4 reviews
4
0
0
0
0

4 reviews for Hindu Dharm Ke Mulabhut Tatva/हिन्दू धर्म के मूलभूत तत्व HB Rs. 400/- PB Rs. 250/-

Clear filters
  1. सौरभ अनिल टिकेकर

    यह पुस्तक अर्थात् गागर में सागर भरने जैसा महनीय यत्न !!
    विश्व के वे धर्म जो एक ग्रन्थ विशेष पर ही पूर्णतः निर्भर होते हैं और बड़े अभिमान पूर्वक जीवन के सभी आयामों पर उस ग्रन्थ को ही पर्याप्त और परिपूर्ण पथप्रदीपिका मानते हैं उन्हें हिन्दू धर्म समझ नहीं आता हो तो क्या आश्चर्य !! क्योंकि हम तो किताब वाले नहीं ना हम तो पूरे किताबघर वाले है ।

    किन्तु आज हमारे ही लोगों को यदि अपना धर्म समझना हो तो यह कार्य सरल नहीं, किसी एक पुस्तकालय को समझना सरल नहीं, इसके लिए एक कैटलॉग एक निर्देशिका चाहिए ,एक अनुक्रमणिका चाहिए…
    इस पुस्तक ने यही कार्य किया है,
    इस संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित पुस्तक ने
    सनातन धर्म के हर प्रधान स्तम्भ को स्पर्श किया है,
    हर एक कोने में इसने टार्च की प्रकाशधारा फेंकी है,
    इसके आलोक में सनातन को देखने वाला वास्तविकता को देखेगा,
    यह पूर्णतः अकादमिक तथ्यों से पूर्ण पुस्तक है कोई पंथ कोई दर्शन कोई क्षेत्रोद्भव विचार विशेष इसमें से प्रकट नहीं होता,
    विशुद्ध सनातनी सच है इसमें !!
    पाठकों के लिए संग्रहणीय
    संघठनों द्वारा प्रचारार्थ दानार्थ इसका प्रयोग होना चाहिए। लेखकद्वय ओ भूरिशः अभिनंदन।
    भगवती श्रुति आपका कल्याण करें । वेदाय नमो वेदपुरुषाय नमः।।

  2. प्रांजल दस

    सनातन धर्म के मुलभुत सिद्धांतो पर आधारित ये पुस्तक उन सभी लोगो को पढ़ना चाहिए जो की सनातन के बारे मे प्रारंभिक ज्ञान के लालायित है।
    आज कल के नव युवक बच्चे जो हमारे धर्म के बारे मे नहीं जानते, दुसरो की सुनकर हमारे धर्म के ऊपर ही प्रश्न चिन्ह लगाते है, जो हमारे धर्म को विज्ञान के साथ जोड़कर अनेको प्रश्न उठाते है उनको निश्चित ही ये पुस्तक बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध होंगी।
    और इस पुस्तक के पठन के बाद आपके अंदर हमारे धर्म को और अच्छे से जानने की उत्सुकता भी जन्म लेगी।
    ये एक संक्षिप्त विकिपीडिया है सनातन धर्म का।

  3. धनंजय गंधे

    अत्यंत ही सरल भाषा में सनातन हिन्दू धर्म के मूलभूत तत्वों को समझती यह पुस्तक हर व्यक्ति को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। हिन्दू धर्म की व्यापकता एवं संपर्कता को बहुत ही संक्षिप्त तथापि संपूर्णता के साथ प्रस्तुत किया गया है। लेखक द्वय का हृदय से अभिनंदन एवं आज की पीढ़ी को सरल शब्दों में हिन्दू धर्म का परिचय करवाने के लिए धन्यवाद।

  4. प्रांजल दस

    यह पुस्तक आज की पीढ़ी के हर एक नवजवान या थोड़े प्राप्त बुद्धि वाले बच्चे को पढ़ना चाहिये। आज मै देख पाता हु की अलग अलग पंथो को अनुसरण करने वाले लोग अपने अपने मान्यतायो के हिसाब से अपने अपने ग्रंथो का पाठ करते है लेकिन हम सनातन को मानने वाले धर्म ग्रंथो के पठन पाठन से दूर होते जा रहे है। ना हम अपने ग्रंथो का अनुसरण कर रहे है ना अपने ही उसके ज्ञान को पाने के लिए किसी के माध्यम से इसे जानने की कोशिश कर रहे है।
    इसी बीच यह पुस्तक एक ऐसा माध्यम है जिससे हम सभी अपने सनातन के मुलभुत तत्वों के बारे मे जान सकते है जो की वेद वेदांग श्रीमदभागवतम भागवत गीता जैसे ग्रंथो के प्रामाणिक सूत्रों से संकलित किया गया है।
    वेद वेदांग की बात छोड़िये आज हमलोग रामायण पड़ने तक का कष्ट नहीं करते, तो हम कैसे हमारे धर्म के बारे मे जाने या अपने बच्चो को ज्ञान दे? इन सभी प्रश्नों का जवाब यह पुस्तक है, जो हमें हमारे धर्म के बुनियादी तत्वों से अवगत कराता है।
    मै इस पुस्तक को पढ़ने के लिए सभी से आग्रह करता हु और अपने बच्चो को भी पढ़ाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध करता हु क्युकी ये पुस्तक हमारे धर्म को समझने का एक बहुत ही सरल स्रोत है। धन्यवाद

Add a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have to be logged in to be able to add photos to your review.