Sant Tukaram/संत तुकाराम-हरिकृष्ण देवसरे 100/-PB 160/-HB
RS:
₹100 – ₹160Price range: ₹100 through ₹160
₹90 – ₹144Price range: ₹90 through ₹144
Pages: 82
Edition: 2020 1st ( HB )(2012)
Language: Hindi
Year: 2020
Binding: Both
Fully
Insured
Ships
Nationwide
Over 4 Million
Customers
100%
Indian Made
Century in
Business
Book Description
संत तुकाराम
भारतीय संत, कवियों, मनीषियों एवं राष्ट्रनायकों के जीवन-चरित्र एवं कृतित्व से आम पाठकों का परिचय कराने का कार्य पिछले 87 वर्षों से सस्ता साहित्य मंडल करता आया है। इस क्रम में हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं के संत साहित्य का प्रकाशन भी सस्ता साहित्य मंडल द्वारा किया गया है। इस वर्ष हमने कुछ कवियों एवं संतों के जीवन-चरित्र को रोचक शैली में बाल एवं किशोर पाठकों को ध्यान में रखकर प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। यह हमारे लिए अत्यधिक प्रसन्नता की बात है कि इस सीरिज का लेखन प्रसिद्ध साहित्यकार एवं बालसाहित्य विशेषज्ञ डॉ. हरिकृष्ण देवसरे कर रहे हैं। इस क्रम में प्रस्तुत है यह पुस्तकसंत तुकाराम।
इस पुस्तक में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत तुकाराम जी की जीवनी, जीवन-दर्शन के साथ-साथ उनकी भक्ति तथा जीवन-संदेश को सरस और रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है। संत तुकाराम भारतीय भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से हैं, जिन्होंने भक्ति को लोकभाषा के माध्यम से जनसुलभ बनाया। संत तुकाराम जी की भक्ति की गंगा में वंश, जाति, संप्रदाय, वर्ण और तमाम सामाजिक बुराइयाँ विलीन हो जाती हैं। वे भक्ति मार्ग को हर पीडित और शोषित मानव के लिए सुलभ कराते है। संत तुकाराम का जीवन और दर्शन से परिचय करानेवाली यह पुस्तक हमारी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Related Books to this Category...
₹126

Reviews
Clear filtersThere are no reviews yet.